Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govt7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पात्र संगठन, संस्थाएं, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकाय, उद्योग एवं अन्य संबंधित इकाइयां इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन केवल गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है। पात्र आवेदक विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल तथा जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, जल क्षेत्र में कार्यान्वित सर्वश्रेष्ठ परियोजना तथा जल क्षेत्र में सीएसआर पहल के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में जल संसाधन प्रबंधन, जल संचय-जनभागीदारी तथा जल जीवन मिशन जैसी उप-श्रेणियां भी शामिल हैं।

जल संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। उन्होंने जिला के संबंधित विभागों, संस्थाओं, निकायों एवं अन्य पात्र इकाइयों से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संसाधन प्रबंधन तथा जल के सदुपयोग की दिशा में किए गए अपने उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में...

SIR 2026 के तहत 22 व 23 अगस्त और 29 व 30 अगस्त को विशेष अभियान 

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा...

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी...

प्रदेश सरकार की मंशा हर शिकायकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय – Ranbir Gangwa

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा चंडीगढ़: हरियाणा के...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा सुनाक्षी दौलतपुर चौक कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में हिंदू और कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के भिड़ने का मामला सामने...