HomePunjabJalandharJalandhar News: एक ओर खिलाड़ी ने बढ़ाया मान, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम...

Jalandhar News: एक ओर खिलाड़ी ने बढ़ाया मान, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का हुआ चयन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के एक और युवा क्रिकेटर ने पंजाब का नाम रोशन किया है। दरअसल, इससे पहले हरभजन सिंह, राहुल शर्मा पंजाब का नाम रोशन कर चुके है। वहीं अब अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली बीसीसीआई की टीम में उनका नाम शामिल है। कूच बिहार ट्राफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर अर्जुन सिलेक्टर की नजर में आए। इस उपलब्धि से शहर के खेल प्रेमियों और उनके परिवार में खुशी की लहर है। अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की यादगार शतकीय पारी भी खेली थी। जालंधर के राम नगर निवासी अर्जुन ने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पहले कोच विक्रम सिद्धू ने उन्हें पहला बैट खरीद कर दिया था। लेफ्ट हेंडर अर्जुन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। अर्जुन के पिता होती राम, डीएवी कॉलेज के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि कम इनकम के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) और जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अर्जुन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

आनरेरी सेक्रेटरी और पंजाब के संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम में चयन होने पर पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब से 4 प्लेयर का इंडिया की अंडर 19 टीम में सिलेक्शन हुआ है। इनमें सागर विर्क (पटियाला) अर्जुन राजपूत (जालंधर), अनमोलजीत सिंह (लुधियाना) और इशान सूद (रोपड़) शामिल हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा- आपकी लगन, कड़ी मेहनत और जुनून ने आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर दिलाया है। आप सभी को एक सफल दौरे और भारतीय जर्सी में कई यादगार प्रदर्शनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

अर्जुन ने महज 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पहले कोच विक्रम सिद्धू ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें उनका पहला क्रिकेट बैट खरीद कर दिया था। अर्जुन राजपूत बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। वे टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। अपने बैट और बॉलिंग से टीम को सहयोग करते हैं। जालंधर में 2007 में जन्में अर्जुन राजपूत पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। अर्जुन ने पंजाब के लिए अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा वे पंजाब की एग्री किंग्स नाइट्स टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -