Himachal Govt
Nationalदर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से 30 बकरियों की मौत,...

दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से 30 बकरियों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नप्रयागराजः उत्तर प्रदेश में लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 बकरियों की मौत हो गई। दरअसल, बकरियां चरा रही महिलाओं ने ट्रेन आती देख उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे ट्रैक से बाहर नहीं जा सकीं। ऐसे में महिलाओं ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। इस हादसे का 21 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जो दिल दहलाने वाला है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की जांच की। करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। आरपीएफ मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना से पशुपालकों का काफी नुकसान हो गया।

हथिगवां के कृष्णा राम का पुरवा बिसहिया के पास रेलवे फाटक के समीप कुछ महिलाएं बकरियां चरा रहीं थीं। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थीं। बरसात होने पर महिलाएं उसे लेकर घर जा रही थीं। इस दौरान प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर अचानक लखनऊ से प्रयागराज को जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। उसकी चपेट में आने से 30 बकरियों की कटकर मौत हो गई। गेटमैन की सतर्कता से तीनों महिलाओं की जान बच गई।

हादसे की जानकारी होने पर गांव के भी तमाम लोग आ पहुंचे। बकरियों को देख अशोक सरोज और होरी बिलख पड़े। दोनों पशुपालकों की आजीविका बकरियों के पालन पर निर्भर थी। एक साथ करीब 30 बकरियों की मौत से उन्हें आर्थिक झटका लगा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की जांच की। मृत बकरियों के शव को हटवाकर ट्रैक खाली कराया। करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को आगे रवाना कराया गया। एसएचओ हथिगवां सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर, कई थानों के बदले SHO, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज...

Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर, कई थानों के बदले SHO, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की औचक चैकिंग के बाद थाना प्रभारियों में फेरबदल देखने को...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता के लिए लड़ रही है। दूसरी ओर, कचरे के ढेर...

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार, अस्पताल से बेटे अगवा कर पिता ने रची झूठी कहानी, 3 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत...