Himachal Govt
InternationalTrump प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता विफल, जवाबी शुल्क का ऐलान करेगा...

Trump प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता विफल, जवाबी शुल्क का ऐलान करेगा Canada

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोरंटोः अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा मंगलवार को अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा करेगा। एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर जानकारी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच विवाद और गहरा गया है, जिससे टकराव बढ़ने की आशंका है।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडा को शायद अमेरिका के साथ ‘बराबर मूल्य का शुल्क’ लगाने की नीति से हटकर अधिक ‘लक्षित जवाबी कदम’ उठाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कदमों का मुख्य उद्देश्य कनाडाई कामगारों और व्यवसायों के हितों की रक्षा करना होना चाहिए। कार्नी ने अमेरिका पर कनाडा को अपने अधीन करने की कोशिश का आरोप लगाते कहा कि बातचीत की मेज पर कनाडा को अमेरिका के मातहत (अधीन) समझने का रवैया हम स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि अमेरिका अपनी व्यापारिक मांगों के जरिए कनाडा के प्रमुख उद्योगों को कमजोर कर उन्हें खत्म करना चाहता है।

दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई नेताओं को चेतावनी देते विवाद को और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि कनाडा को अमेरिका की नीति के अनुरूप चलना होगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर कनाडा को पहले से लगाए गए शुल्कों से भी कहीं अधिक गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। साथ ही, उन्होंने कनाडा से आयात होने वाले वाहनों, वाहन के कलपुर्जों (ऑटो पार्ट्स) और इस्पात पर 50 प्रतिशत का नया शुल्क लगाने की धमकी भी दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Deeaar Studio में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अवतार नगर रोड़ पर स्थित Deeaar Studio...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक स्कूल की...

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में...

Jalandhar News: Deeaar Studio में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अवतार नगर रोड़ पर स्थित Deeaar Studio में लगी भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक स्कूल की एक नाबालिग छात्रा द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया...

Jalandhar News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की गाड़ी के नीचे आने से बचा स्वीट्स शाप मालिक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके मॉडल के पास भीषण हादसा हो गया। जहां माता रानी चौक माडल टाउन...

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में विधायक बेटी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी को...