Girl in a jacket
Homeआज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2024

आज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2024

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है।आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है।  जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दिपक जलाये, आपके साथ सब अच्छा होगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा।

वृष राशि: आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे।कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि: आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेटस आज साथ में समय बितायेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा

कर्क राशि:मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें।जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। पारीवारिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बितेगा। आज का दिन खुशियां लेकर आया है।

सिंह राशि:आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा।आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वे आज सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। नवविवाहितों को आज घुमने जाने का मौका मिलेगा।  आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी।

कन्या राशि:आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें । लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

तुला राशि:आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोकस बनायें रखें।आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि:आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।युवाओ को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी।मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो से वाहवाही मिलेगी।

धनु राशि:आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।मां शैलपुत्री के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे। करीयर को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज आपका कोई काम रुक सकता है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे।

कुंभ राशि: मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। बच्चे आज किसी खिलौने के लिए जिद्द करेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्निचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा । परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे।

मीन राशि: आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे।मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -