नई दिल्ली: मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस के लिए मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें पिछले काफी समय से चल रही थी। आज आखिरकार उन्होंने इसकी घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे है।


