Himachal Govt
MohaliPunjab News: कुराली हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी काबू,...

Punjab News: कुराली हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः दिनदहाड़े एक खौफनाक हत्याकांड को जिला पुलिस ने महज चार से पांच घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह 28 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वार्ड-13 बडाली रोड पर हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी की बहन बिट्टू से शादी करना चाहती थी। बिट्टू ओमनाथ राय का बेटा है। आरोपी इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। जब उसे बहन की शादी की भनक लगी, तो उसका गुस्सा बेकाबू हो गया। आरोपी चाकू लेकर ओमनाथ के घर पहुंचा। उसने वहां मौजूद बिट्टू की मां सरोज देवी (45) पर ताबड़तोड़ वार किए। सरोज देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पत्नी को बचाने आए ओमनाथ के पेट में भी आरोपी ने चाकू घोंप दिया और भाग गया। घायल ओमनाथ के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना सिटी कुराली में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 109 के तहत प्राथमिकी (नंबर 91) दर्ज हुई। आरोपी की तत्काल धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जसपिंदर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक खरड़-2 हरकीरत सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्ष मोहन गौतम शामिल थे। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की सख्त घेराबंदी कर दी।

विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते महज चंद घंटों में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज आरोपी को अदालत में पेश करेगी। मामले की गहनता से जांच के लिए पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पॉवर कट से NEET-PG परीक्षा स्थगित, 5 को दोबारा होंगे एग्जाम

जयपुरः राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने राजस्थान के...

B’day पर तलवार से केक काटना और गाड़ी पर स्टंट करना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ः सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक-कमेंट पाने...

मल्टी-नेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाशः International Airport पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त

मुंबईः डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल...

Punjab News: 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के...

पॉवर कट से NEET-PG परीक्षा स्थगित, 5 को दोबारा होंगे एग्जाम

जयपुरः राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन (सीतापुरा) केंद्र पर नीट-पीजी 2026...

‘ये रोज का ड्रामा हो गया है’, पार्किंग को लेकर भड़के बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट Rajat Dalal, देखें वीडियो

मनोरंजन: बिग बॉस 18 के मशहूर कंटेंस्टेंट रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। रजत का...

B’day पर तलवार से केक काटना और गाड़ी पर स्टंट करना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ः सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक-कमेंट पाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करना दो युवकों को महंगा...

मल्टी-नेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाशः International Airport पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त

मुंबईः डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़े...