- Advertisement -
HomeHealthशरीर को Non-Veg से भी अधिक ताकत देती है ये दाल

शरीर को Non-Veg से भी अधिक ताकत देती है ये दाल

रेगुलर खाने से घटता है वजन, ब्लड शुगर भी रहता है कंट्रोल 

नई दिल्ली : दालों के गुणों से तो हर कोई वाकिफ है मगर क्या आपको पता है हर दाल का सेहत के लिए अलग-अलग महत्व है। दाल का सेवन करना स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। दालों की कई वेरायटी होती हैं और सभी में मुख्य रूप से प्रोटीन सबसे अधिक पाया जाता है। साथ ही अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं दालें। अलग-अलग रंग, आकार की दालें होती है। आप भी हर दिन अपने भोजन में दाल जरूर शामिल करते है। इन सभी तरह के दालों का शरीर पर अलग-अलग लाभ और महत्व होता है। मसूर दाल, अरहर दाल, मूंग दाल, चना दाल की ही तरह उड़द दाल भी बहेद गुणकारी और फायदेमंद होती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आप नियमित रूप से इस उड़द दाल का सेवन करते हैं तो आपको नॉनवेज से भी अधिक ताकत मिलेगी। इस दाल में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स जैसे प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फॉस्फोरस, जिंक सहित कई अन्य विटामिंस और खनिजों से भरपूर होती है।

फाइबर पाचन को स्वस्थ रखता है और ये पेट के लिए काफी फायदेमंद है। उड़द दाल खाने से आपको नॉनवेज आइटम की तरह एनर्जी, ताकत मिलेगी। चलिए जान लेते हैं उड़द दाल किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। कहती हैं कि उड़द दाल के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। हृदय रोग के खतरे को कम करती है उड़द दाल। पेट में होने वाली सूजन के साथ पेट से संबंधित इंफेक्शन से भी बचाती है। साथ ही उड़द दाल का रेगुलर सेवन किया जाए तो पाइल्स, सांस की परेशानी, नींद न आने की बीमारी को भी कंट्रोल किया जा सकता है। फाइबर से भरपूर होने के चलते यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

उन्हें उड़द की दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। उड़द दाल पेट में गुड बैक्टीरिया बनाए रखने में मदद करती है आप छिलके या बिना छिलके वाली उड़द दाल का इस्तेमाल कर सकते है। इससे दाल, दही बड़े, इडली, डोसा आदि बना सकते है। ये सभी खाने की चीजें सेहत के लिए काफी गुणकारी मानी जाती है। इस दाल को डाइट में शामिल करना बेहद लाभकारी है। इसमें अघुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर को कई तरह के लाभ देता है। यह दाल पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। कब्ज से छुटकारा दिलाती है। ब्लड शुगर कंट्रोल करती है। वजन घटाने की सोच रहे हैं तो भी ये दाल आप खा सकते है। फाइबर पेट देर तक भरा रखता है, जिससे भूख का अहसास जल्दी नहीं होता है। इस तरह आप अनहेल्दी और एक्स्ट्रा कैलोरी युक्त चीजों के सेवन से बचे रहते है। वजन भी कंट्रोल में रहता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page