Himachal Govt
JalandharJalandhar News: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में Traffic Police अधिकारी...

Jalandhar News: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में Traffic Police अधिकारी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा जालंधर बाईपास के पास ट्रक चालक का चालान काटने के बाद युवक ने पुलिसकर्मी से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। हंगामे और थप्पड़ मारने की वीडियो पास में खड़े दूसरे ट्रक ड्राइवर ने बना ली और इन्टरनेट पर वायरल कर दी। वहीं इस मामले को लेकर एसीपी अजय सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर अधीन कैंट इलाके के नज़दीक ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया।

चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवर द्वारा अपना ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल फोन के जरिए ट्रैफिक कर्मचारियों को चेक करवाया जा रहा था। इसी बीच मोबाइल फोन को लेकर ट्रक ड्राइवर और ट्रैफिक कर्मचारियों बीच टकराव हो गया। इस दौरान ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा तैश में आकर ट्रक ड्राइवर के थप्पड़ मारे गए। एसीपी ने माना कि पुलिस कर्मी द्वारा इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं है और पुलिस विभाग द्वारा आम जनता के साथ हमेशा मर्यादा, संतोष और कानून अनुसार व्यवहार करने की हिदायत है। उन्होंने बताया कि घटना का तुरन्त नोटिस लेते हुए संबंधित ट्रैफिक कर्मचारी को तुरन्त लाइन हाज़र कर दिया गया है। इसके अलावा उस कर्मचारी विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

दरअसल, घटना को लेकर तलवंडी सावो के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने बताया कि जालंधर बायपास-फगवाड़ा रोड पर ट्रक में लोड लेकर जा रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर उसने चालान कटवा लिया। मनप्रीत सिंह के मुताबिक इसी दौरान पुलिसकर्मी ने अन्य ट्रक चालकों को भी रोक लिया। उसने पूरे मामले की मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया। मनप्रीत ने मोबाइल वापस लेने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना की वीडियो मनप्रीत सिंह ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरपंच पर हुआ हमला, कार्रवाई को लेकर IG से मिले सासंद औजला, देखें वीडियो

अमृतसरः अटारी इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांव के...

भीषण सड़क हादसे में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत

पंचकूलाः मोरनी से घूमकर आ रहे 3 दोस्तों की...

Punjab News: DA को लेकर आज मान सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे...

Italy में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पीएम बनी Giorgia Meloni, PM मोदी ने खास दोस्त को दी बधाई

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया...

Punjab News: एक दिन में सस्पेंड पुलिस कर्मी सहित 4 की मौत

बठिंडा: कोटशमीर गांव में उस वक्त मातम छा गया...

Punjab News: सरपंच पर हुआ हमला, कार्रवाई को लेकर IG से मिले सासंद औजला, देखें वीडियो

अमृतसरः अटारी इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांव के सरपंच के साथ कथित हाथापाई को लेकर कांग्रेस सांसद गुरजीत...

भीषण सड़क हादसे में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत

पंचकूलाः मोरनी से घूमकर आ रहे 3 दोस्तों की बाइक और कार का एक्सीडेंट हो गया। इस भीषण हादसे...

Punjab News: DA को लेकर आज मान सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे डीए विवाद के बीच मान सरकार ने कर्मचारियों को आज...

Italy में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पीएम बनी Giorgia Meloni, PM मोदी ने खास दोस्त को दी बधाई

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी है। यह बधाई उन्होंने मेलोनी को...