.
HealthMonsoon Health Tips: आंखों मेें हो गई है Infection तो इस तरह...

Monsoon Health Tips: आंखों मेें हो गई है Infection तो इस तरह करें Eye Care

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: बरसात के मौसम में गर्मी से तो राहत मिलती है पर इस मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है आंखों का इंफेक्शन। इस मौसम में नमी बढ़ने, गंदे पानी के संपर्क में आने, साफ-सफाई कम होने के कारण भी आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। यदि समय रहते आप ध्यान नहीं देंगे तो परेशानी बढ़ जाएगी। आंखों में लालपन, पानी आना, खुजली, चिपचिपा डिस्चार्ज, जलन जैसी समस्याओं को हल्के में न लें।

इसलिए बढ़ता है आंखों का इंफेक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार बारिश के पानी से सीधे आंखों में इंफेक्शन नहीं फैलता परंतु इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलता है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना, गंदे हाथों से आंखे छूने से, इंफेक्टेड व्यक्ति के तौलिया या रुमाल का इस्तेमाल करना, इसके अलावा कॉन्टैक्स लैंस को अच्छे से साफ न करने से भी इंफेक्शन का खतरा फैलता है।

ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इंफेक्टेड आंखों को छूने के बाद दरवाजे का हैंडल, मोबाइल, टेबल या फिर कोई दूसरी चीज को पकड़ता है तो वहां पर मौजूद वायरस या फिर बैक्टीरिया भी दूसरे लोगों तक पहुंच जाते हैं।

इंफेक्शन होने के लक्षण

. आंखें लाल पड़ना

. आंखों में से लगातार पानी आते रहना

. खुजली या फिर जलन महसूस होते रहना

. आंखों से पीला और सफेद पानी आना

. पलकों में सूजन आना

. सुबह उठते ही पलकें चिपक जाना

ऐसे लोग बरतें सावधानी

जो लोग कॉन्टैक्ट लैंस इस्तेमाल करते हैं उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

. छोटे बच्चों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

. बुजुर्गों को खास ध्यान रखना चाहिए।

. डायबिटीज के मरीजों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।

. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

इंफेक्शन होने पर करें ये काम

अगर आपकी आंख लाल हो गई है या पानी आ रहा है तो सबसे पहले आंखों को बार-बार रगड़ें। साफ कॉटन या मुलायम के कपड़ों के साथ आंख साफ करें। हल्की जलन या फिर सूजन होने पर ठंडी सिकाई के साथ भी आराम मिलेगा। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी एंटीबॉयोटिक या स्टेरॉयड इस्तेमाल न करें।

. इसके अलावा यदि आपकी आंखों का ऑपरेशन अभी हुआ है तो भी समस्या बढ़ सकती है।

ऐसे करें इस मौसम में आंखों की देखभाल

. अपनी आंखों को बार-बार साबुन और पानी के साथ धोएं।

. गंदे हाथों से अपनी आंखों को न छूएं।

. बाहर से आने के बाद अपने चेहरे और हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें।

. अगर आपकी आंखों में धूल या गंदा पानी चला जाए तो उसको साफ पानी के साथ धोएं।

. अपना तौलिया, रुमाल और तकिया किसी के साथ भी शेयर न करें।

. अगर आप आंखों का मेकअप करते हैं तो किसी के साथ शेयर न करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

अस्पताल से सामने आया Sonu Nigam का वीडियो, 77 साल पुराना गाना गाते दिखे सिंगर

मनोरंजन: बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबके दिलों में...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की...

क्या सच में Iphone 17 की बढ़ेगी कीमतें, इस वजह से कंपनी ने किया दावा!

टेक्नोलॉजी: वैसे तो लॉन्चिंग के आस-पास ऐप्पल अपने करंट...

अस्पताल से सामने आया Sonu Nigam का वीडियो, 77 साल पुराना गाना गाते दिखे सिंगर

मनोरंजन: बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबके दिलों में राज करने वाले सोनू निगम आए दिन सुर्खियों में बने...

घर में पैसे की कमी दूर करेगा Money Plant, लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

धर्म: घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए काफी लोग अपने...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की प्रधानी को लेकर आज चुनाव हो रहा है। जिसमें तीन...

Punjab News: युवक की हत्या करने की नई सीसीटीवी आई सामने, परिजनों ने हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सुंदर नगर इलाके...