Girl in a jacket
HomeNationalकच्छा-बनियान गिरोह ने परिवार को बंधक बनाकर की मारपीट, लाखों की नगदी...

कच्छा-बनियान गिरोह ने परिवार को बंधक बनाकर की मारपीट, लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बदायूंः इस्लामनगर थाना क्षेत्र में देर रात कच्छा-बनियान गिरोह ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने किसान के परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली और विरोध करने पर जमकर मारपीट की। जिससे पांच लोग घायल हो गए। गिरोह ने मुस्तफाबाद और सिठौली गांव समेत पांच घरों को निशाना बनाया। वारदातों के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई।

मुहल्ला मुस्तफाबाद निवासी निजाकत पुत्र मोहम्मद नवी खेती-किसानी और मजदूरी करते हैं। वह मूल रूप से मुड़िया धुरेकी के रहने वाले हैं और 2 वर्ष पहले यहां आकर बसे थे। देर रात उनके भाई रिफाकत और परिवार के अन्य लोग उर्स का मेला देखने आए हुए थे। देर रात करीब 8-10बदमाश कच्छा-बनियान पहने दीवार के सहारे घर में घुस आए। बदमाशों के पास तमंचे, लाठी-डंडे थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को बंधक बना लिया और निजाकत के नाती को पकड़कर अलमारी व बक्सों की चाबी मांगी। विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर मारपीट की।

घटना में निजाकत, मिस्किन, फिजा बहू, शबनम पत्नी रिफाकत, नाजिश बेटी निजाकत और अल्तमश पुत्र रिफाकत घायल हो गए। सभी को रुदायन सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश करीब आठ तोला सोना, ढाई से तीन किलो चांदी और करीब 1.25 लाख रुपये नकद लूट ले गए। परिवार ने बताया कि बदमाश कच्छा-बनियान पहने थे और उनमें से एक जनेऊ पहने था, जिसे अन्य साथी “पंडित जी” कहकर बुला रहे थे। इसके अलावा गांव सिठौली में कृष्णा पत्नी हरचरण जाटव के घर भी पांच बदमाश घुस गए। महिला घर के गेट पर सो रही थी। जागने पर बदमाशों ने धमकाकर चुप करा दिया और घर से सोने-चांदी के जेवर ले गए।

पास में रहने वाले प्रेमपाल जाटव के घर में भी चोरी की वारदात हुई। परिवार छत पर सो रहा था और सुबह चोरी की जानकारी हुई। इसी गांव में श्याम सिंह और उनके बेटे कुलदीप यादव के घर भी बदमाश घुस गए। कुलदीप की मां नीचे सो रही थीं। बदमाश उनके कान का कुंडल लूट ले गए। शोर सुनकर कुलदीप, जो फौजी बताए जा रहे हैं, जाग गए और बदमाशों को ललकारा, जिसके बाद वह फरार हो गए।मुकेश कुमार के घर भी बदमाश घुस आए और दो मंगलसूत्र, पायल समेत अन्य जेवर चोरी कर ले गए। परिवार के जागने पर बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया।

सूचना मिलते ही इस्लामनगर थाना पुलिस के अलावा बिल्सी, उघैती समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ बिल्सी केके तिवारी और एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने सभी स्थानों से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस का मानना है कि बदमाश पहले से रेकी कर के आए थे और उन्हें घरों की पूरी जानकारी थी। एक ही रात में रात एक बजे से तीन बजे के बीच पांच घरों में हुई वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -