Girl in a jacket
HomeHimachal श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलटा , 9 श्रद्धालू घायल, एक...

 श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलटा , 9 श्रद्धालू घायल, एक पीज़ीआई रैफर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना में धार्मिक स्थान पीरनिगाह के पास बाबा बालक नाथ से दर्शन कर वापिस लौट रहा श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली  हादसे का शिकार हो गई और पलट गई ।जिस कारण  ट्रैक्टर पर सवार 9 के करीब श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं जिन्हें तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है जहां पर एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ इलाज के लिए रेफर किया गया है ।

श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेककर वापस नैना देवी आनंदपुर साहिब को जा रहे थे और पीर निगाह के पास इनका ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गया ।यह सभी श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव मुरथल के रहने वाले हैं घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज जारी है ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार ट्रैक्टर में 30 के करीब श्रद्धालु सवार थे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -