जालंधर, ENS: लुधियाना नेशनल हाईवे पर सटे धनोवाली फाटक पर रविवार देर रात को हुई गन पॉइंट पर लूट के मामले को ट्रेस करते हुए जालंधर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कमिशनरेट पुलिस कल इस मामले मे प्रेस वार्ता कर खुलासा करेगी।
बता दे कि इस लूट को टेक्सी चालक ने खुद ही सुलझा लिया था। पीड़ित सुखविंदर भट्टी के भतीजे प्रवेश भट्टी ने बताया कि अर्टिगा गाड़ी के बारे में उन्हें सोमवार सुबह पता चला कि अमृतसर में गोल्डन टेंपल की पार्किंग में खड़ी है। लुटेरों द्वारा सुखविंदर भट्टी के फोन से दो ट्रांजेक्शन गूगल पे के जरिए की थी और 1600 रुपए निकले गए थे।
गूगल पे का पासवर्ड लुटेरों ने जीरा के पेट्रोल पंप पर ही देख लिया था । अमृतसर में गाड़ी होने के बारे में तब पता चला जब लुटेरों ने किसी करियाना शॉप पर गूगल पे के जरिए पैसे ट्रांसफर किए। इस बारे में जब सुबह पता चला तो तुरंत अपने रिश्तेदारों को पार्किंग में भेजा। जहां गाड़ी खड़ी थी और एक लुटेरा मौजूद था।