ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह का जन्मदिवस बुधवार को परिषद ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद केे पदाधिकारियों,संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना के स्टाफ सदस्यों ने परिषद मुख्यालय में संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया व पुष्पाजंलि भेंट कर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए। परिषद ने इस अवसर पर कुष्ठाश्रम कोटला खुर्द में कुष्ठरोगियों के 20 परिवारों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ऊना जिला में 1998 में बेटियों के लिए अलग से कालेज की स्थापना की दूरदर्शी सोच दिखाई,जबकि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के लिए अब सभी सरकारें भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद ने राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द का निर्माण कर इसका लंबे अरसे तक इसका सफल संचालन भी किया,अपितु इसका सरकारीकरण करवाकर छात्राओं के हित में बड़ा कदम उठाया।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर व महासचिव डा.रविंद्र सूद ने कहा कि स्वर्गीय कंवर हरिसिंह द्वारा स्थापित हिमोत्कर्ष परिषद ने ऊना जिला में लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरणा दी तथा आज ऊना जिला में बड़े स्तर पर लोग दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहे है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद इसी प्रकार से अपने सेवा कार्यो को आगे बढ़ाते रहेगी। संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी ने स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को श्रदासुमन अर्पित करते हुए समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में समाज सेवा के क्षेत्र उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। हिमोत्कर्ष महिला मंच की अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने अपने संदेश में कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए सराहनीय कदमों के लिए स्वर्गीय कंवर हरि सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। परिषद के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा,अमेरिका से परामर्शक डा.राजेंद्र शर्मा,जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,यौगेश कौशल वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े व अपनी श्रदाजंलि अर्पित की। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,प्रादेशिक महासचिव डा.रविंद्र सूद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय साहनी,रमा कंवर,मुनिंद्र अरोड़ा,संजय शर्मा,रविंद्र डोगरा,हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की उपप्राचार्य रंजु बाला,मीना ठाकुर,निशा,नेहा पटियाल के अलावा कुष्ठाश्रम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

