Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: एनकाउंटर में जख्मी शूटर ने किए किया अहम खुलासे

Jalandhar News: एनकाउंटर में जख्मी शूटर ने किए किया अहम खुलासे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः बीते दिन पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में जख्मी शूटर ने पूछताछ के दोरान अहम खुलासे किए हैं। जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के वर्कर पर फायरिंग के मुख्यारोपी से पुछताछ के दोरान बताया कि वह 6 वेपन अपने दो साथियों दविंदर पाल सिंह और अमनदीप के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर से लेकर आया था। बिहार में चल रहे वेपन सप्लाई नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए आपोरी से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी ने यह भी माना कि जग्गू भगवानपुरिया गैंग के टच में था और उनकी गैंग से जुड़े गुर्गों को वेपन मुहैया करवाता था। पुलिस आरोपी के साथ जुड़े संदिग्ध युवक तथा उनकी कॉल डिटेल की जांच कर रही है।इस केस में गिरफ्तार किए तीन आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी।

क्या है मामला

बता दें कि 16 दिसंबर को जंडियाला मंजकी में आप वर्कर विवेक मट्टू पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपीयो को पकड़ा था। पुछताछ के दोरान आरोपी मनजीत ने माना था कि उसने 5 वेपन जमशेर खास एरिया में छुपा कर रखे हैं। पुलिस मौके पर वेपन बरामद करते गई तो वहां आरोपी ने बरामदगी के दौरान एक वेपन से पुलिस पर ही फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली मनजीत के पैर में लगी है। पुलिस नए केस में उसका रिमांड लेकर वेपन सप्लाई नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए और गहराई से पूछताछ करेगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -