ऊना/सुशील पंडित:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना द्वारा राष्ट्र समाज एवम छात्र हितों के लेकर किए हुए कार्यों को लेकर ज़िला बैठक बुलाई गई। बैठक में विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री अमन राणा उपस्थित रहे। ज़िला टोली सहित सभी इकाइयों से इकाई अध्यक्ष एवम इकाई मंत्री उपस्थित रहे। पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के पश्चात आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई एवं सभी इकाइयों में बैठकें तय की गई। छात्र समाज और देश के लिए काम करते हुए विद्यार्थी परिषद ने 75 वर्ष की गौरवमय यात्रा की है एवं इस वर्ष 45 लाख से अधिक सदस्यता कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है।
जयपुर में हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद के 75 साल पूरे होने के उपल्क्ष पर अभी संगठनात्मक जिला में ज़िला सम्मेलन आयोजित किया जाना तय हुआ है। इसी वर्ष विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर “ध्येय यात्रा” पुस्तक का विमोचन किया गया था। विद्यार्थी परिषद ज्ञान शील एकता कार्यप्रणाली एवं अपने अनुशासन से जानी जाती है।

