पूर्णिया : फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 5 लोग शिकार हो गए। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पनखोवर गांव की है। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। परिजनों ने बताया कि देर रात सभी खाना खाकर सो गए थे।
सुबह उठने पर मां और बच्चे दर्द से तड़पते मिले। महिला खुद बीमार थीं, वो किसी तरह बच्चों तक पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों को किसी तरह आवाज लगाई। अस्पताल पहुंचने पर एक बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मां और तीन बहनों का इलाज हो रहा है।
