Breaking Newsमणिमहेश जा रहे Punjab के श्रद्धालुओं के टेंपो ट्रैवलर को लगी आग,...

मणिमहेश जा रहे Punjab के श्रद्धालुओं के टेंपो ट्रैवलर को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः बीती शाम 5 बजे पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक टेंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। यह टेंपो ट्रैवलर अमृतसर से 12 श्रद्धालुओं को मणिमहेश यात्रा पर ले जा रहा था, जिन्होंने पठानकोट से यह वाहन किराए पर लिया था। वाहन में आग लगने से यात्रियों का दम घुटने लगा। यह देखकर चालक ने वाहन रोक दिया। इसी बीच, यात्री वाहन से नीचे उतर गए। जैसे ही चालक ने वाहन का बोनट खोला, वाहन में तुरंत आग लग गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। अमृतसर से मणिमहेश जा रहे तीर्थयात्रियों ने पठानकोट से यह गाड़ी किराए पर ली थी। इसके बाद, तीर्थयात्रियों ने पठानकोट से एक नई गाड़ी मंगवाई और मणिमहेश के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, देखें वीडियो

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को पुलिस...

CM Saini ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली...

DC ने 12 गाइड्स को प्रदान किए राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 77वें स्थापना दिवस पर...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया। झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेता का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला शुरू...

कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, देखें वीडियो

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 15 अक्टूबर को देहरादून...

CM Saini ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई...