National50 हजार का इनामी तांत्रिक नईम बाबा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, देखें...

50 हजार का इनामी तांत्रिक नईम बाबा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने आज तड़के एनकाउंटर में तांत्रिक नईम बाबा को ढेर कर दिया है। नईम ने अपने सौतेले भाई और उसके परिवार की बेरहमी से हत्या कर दिया था। उसने हत्या के बाद बॉडी को कटर से काटा और फिर बेड के अंदर पैक करके फरार हो गया था। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने नईम पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीभत्स तरीके से हत्याकांड करने वाले तांत्रिक नईम बाबा को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गिराया है। ये मुठभेड़ शनिवार सुबह तड़के 3.45 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में हुई। बता दें कि नईम ने 9 जनवरी को अपने भाई मोईन, उसकी पत्नी और 3 मासूम बेटियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद वो 3 बेटियों और मां की लाश को बेड के अंदर पैक करके भाग गया था। मेरठ के सुहेल गार्डन में मोईन दो माह पहले ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहने आया था। मोईन ने किराए के मकान से कुछ आगे एक प्लॉट खरीदा था और वहां मकान बना रहा था। इस महीने कुछ दिनों पहले मोईन, पत्नी आसमा और तीनों बेटियों की हत्या कर दी गई थी। बच्चों और आसमा की लाश बेड के अंदर बरामद हुई थी। मोईन के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर गला काट दिया गया था। मोईन के छोटे साले अमीर अहमद निवासी मजीद पुरा हापुड़ ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने मोईन के भाई तसलीम, नईम और भाभी नजराना पत्नी अमजद समेत अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमाचल के हक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

#BBMB पर हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत : कुमार...

Punjab News: दोगुना मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70 लाख की ठगी, FIR दर्ज

मोहालीः शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा...

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत...

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास...

ऊना में दम तोड़ रही सिंचाई व्यवस्था

भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कांग्रेस सरकार को घेरा ऊना।...

हिमाचल के हक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

#BBMB पर हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत : कुमार सुमीत शर्मा ऊना। आज यहां मीडिया से अनोपचारिक बातचीत में...

Punjab News: दोगुना मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70 लाख की ठगी, FIR दर्ज

मोहालीः शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा 70 लाख की ठगी करने का...

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी के इंस्पेक्टर/प्रभारी दविंदर कौर को 50...

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर...