Girl in a jacket
HomeHaryanaइन 3 जिलों में दोपहर को 5 सैकेंड तक लगे भूकंप के...

इन 3 जिलों में दोपहर को 5 सैकेंड तक लगे भूकंप के तेज झटके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतकः हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए। यह झटके दोपहर करीब 12:28 बजे शुरू हुए और लगभग 5 सेकंड तक आते रहे। भूकंप के कारण लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। रोहतक के सेक्टर-4 सहित अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों के बाद एक-दूसरे को सतर्क किया।

रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों के बाद एक-दूसरे को अलर्ट किया। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गए। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

झटके इतने तीव्र थे कि कई घरों और इमारतों के सामान हिलते देखे गए। हालांकि, अभी तक भूकंप के केंद्र और तीव्रता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, और न ही किसी जान-माल के नुकसान की सूचना मिली है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

करीब एक महीने पहले सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रोहतक और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 रही थी। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -