Girl in a jacket
HomeNationalतेज रफ्तार Truck ने Auto को मारी टक्कर, 4 की मौत

तेज रफ्तार Truck ने Auto को मारी टक्कर, 4 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। चुरहट थाना क्षेत्र के बनियाडोल में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय प्रेमवती तिवारी ने ऑटो बुक किया था।

वे अपनी बेटी 32 वर्षीय सीता मिश्रा, भतीजे 22 वर्षीय भोले तिवारी और डेढ़ साल के नाती विनायक मिश्रा के साथ कुडिया जा रही थी। ऑटो में बच्ची मांडवी सिंह, 22 वर्षीय आरती सिंह, 22 वर्षीय रजनीश तिवारी और 45 वर्षीय मोहित रावत भी सवार थे। जब ऑटो बनियाडोल पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

घटना में प्रेमवती तिवारी, सीता मिश्रा और भोले तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 माह की मांडवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक विनायक मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -