.
Haryanaअदालत परिसर के पास हुई गैंगवार मामले में 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड

अदालत परिसर के पास हुई गैंगवार मामले में 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चरखी दादरीः हरियाणा के चरखी दादरी अदालत परिसर के पास व सिटी थाने के सामने हुए चर्चित गोलीकांड के बाद एसपी लोगेश कुमार ने एक्शन लेते हुए 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, कोर्ट के मुख्य गेट पर सुरक्षा में हुई गंभीर चूक को स्वीकार करते हुए पुलिस विभाग ने मौके पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल साहूवास के प्रीत और भिवानी के सांगा गांव के युद्धविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ कातिया, निवासी गांव माजरा-दुबलधन जिला झज्जर, प्रीत निवासी साहूवास तथा युदबिन्दर निवासी सांगा, हाल निवासी लोहारू चौक, चरखी दादरी के रूप में हुई है। दरअसल, फायरिंग की वारदात कोर्ट परिसर से निकलते ही 50 मीटर दूर सिटी थाना के सामने हुई थी। कोर्ट के आसपास की सिक्योरिटी का जिम्मा क्यूआरटी टीम का होता है। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि “पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बौंद-कलानौर लिंक रोड से गुजरने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध सफेद रंग की मारुति फ्रॉन्क्स कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार से उतरते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपी की गोली पुलिस के सरकारी वाहन के बंपर पर लगी। पुलिस ने पहले आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। रोहित हत्या, लूट और मारपीट जैसे कई गंभीर मामलों में पहले भी संलिप्त रह चुका है। जांच के दौरान पुलिस ने साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले पत्थर और लाठियां, कई घायल, देखें वीडियो

हापुड़ः धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों...

2,550 का तेल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट कार सवार फरार, देखें CCTV

हिसारः राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (NH-52) स्थित तलवंडी राणा के...

श्री अमरनाथ यात्राः 11 अगस्त तक बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, यात्रा पर रोक

श्रीनगरः जम्मू से श्री अमरनाथ गुफा की ओर जाने...

बारिश के बीच भर भराकर गिरा 2 मंजिला भवन, देखें वीडियो

आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश...

बड़ा हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 2 की मौत, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का...

बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले पत्थर और लाठियां, कई घायल, देखें वीडियो

हापुड़ः धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों के बीच विवाद को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो...

2,550 का तेल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट कार सवार फरार, देखें CCTV

हिसारः राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (NH-52) स्थित तलवंडी राणा के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से स्विफ्ट कार सवार...

श्री अमरनाथ यात्राः 11 अगस्त तक बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, यात्रा पर रोक

श्रीनगरः जम्मू से श्री अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के नए जत्थे की यात्रा को शनिवार खराब...

बारिश के बीच भर भराकर गिरा 2 मंजिला भवन, देखें वीडियो

आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभरकर ढह...