.
Nationalबच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले पत्थर और...

बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले पत्थर और लाठियां, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़ः धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों के बीच विवाद को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर पथराव व लाठियां बरसाई गई। मारपीट और पथराव में 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की वीडियो वायरल में दोनों पक्षों के बीच पथराव दिखाई देने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक पक्ष के नजरु ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पड़ोसी आलिम के बच्चों ने उनके पक्ष के बच्चों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आलिम पक्ष के दर्जनों लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर उनके घर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई व विरोध करने पर घायल कर दिया गया। नजरु का कहना है कि इससे पहले भी दूसरा पक्ष उनके परिवार पर हमला कर चुका है। उस समय गांव के सभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पक्ष लगातार दबंगई दिखा रहा है।

दोनों पक्षों की ओर से 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि गांव लालपुर में बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, जांची व्यवस्था, देखें वीडियो

पठानकोटः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस और आरपीएफ...

Kangana के बदले तेवरः कहा- जेन-जी पर गर्व, कुछ लोग इनका नाम खराब कर रहे

नई दिल्लीः कंगना रनोत द्वारा हाल ही में की...

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, जांची व्यवस्था, देखें वीडियो

पठानकोटः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस और आरपीएफ ने पठानकोट कैंट स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान...

Jalandhar News: Civil Surgeon Ofiice के बाहर के सेवामुक्त कर्मियों ने किया एसोसिएशन का गठन, रखी ये मांगे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल सर्जन के बाहर रिटायर्ड कर्मियों को आ रही परेशानी को लेकर मीटिंग की गई। इस दौरान...

रील्स बनाने की आदत से परेशान पति ने पत्नी की हत्या; 8 महीने पहले दोनों ने की थी लवमैरिज

बेंगलुरुः पत्नी की रील्स बनाने की आदत से परेशान होकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने...

नाके पर हुआ भारी हंगामा, पुलिसकर्मियों ने दीं एक-दूसरे को गालियां, SP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस कर्मियों में भारी हंगामा देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी...