Girl in a jacket
HomeMaharashtraMumbaiशर्मसार घटनाः 9 वर्षीय बच्ची के साथ ACP करने लगा अश्लील हरकतें,...

शर्मसार घटनाः 9 वर्षीय बच्ची के साथ ACP करने लगा अश्लील हरकतें, गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः वर्ली इलाके के एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पब्लिक पार्क में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के सामने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप में एसीपी स्तर के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में वर्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची बीते दिन वर्ली स्थित सिंह गार्डन में खेलने गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी अधिकारी वहां पहुंचा और बच्ची के सामने अशोभनीय हरकत करते हुए उसे अपने निजी अंग को छूने के लिए कहा। इस घटना से बच्ची घबरा गई और घर लौटते ही उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। बच्ची की मां ने बिना देरी किए पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही वर्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी पुलिस अधिकारी की पहचान की गई और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74 और 79 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप बेहद गंभीर हैं। इसलिए त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है और मामले की जांच पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है। हालांकि, पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि जिस सिंह गार्डन में घटना हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे मौजूद नहीं हैं। आरोपी अधिकारी मूल रूप से नागपुर का निवासी है और नवंबर 2025 में उसे मुंबई स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात किया गया था। वह पुलिस कम्युनिकेशन व आईटी विभाग से जुड़ा था और वर्ली पुलिस कैंप में अकेला रह रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -