लुधियानाः जमालपुर इलाके में 4 बच्चे अचानक लापता हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई। शिकायतकर्ता गुरु रामदास कॉलोनी, ताजपुर रोड की संपतिया देवी निवासी ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी मनीषा और 15 वर्षीय नेहा 29 अप्रैल 2026 को सरकारी स्कूल खासी कलां में पढ़ने के लिए गई थीं, लेकिन न तो स्कूल पहुंचीं और न ही घर वापस लौटीं।
परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान पता चला कि उनके साथ कॉलोनी में रहने वाली 14-15 वर्षीय सुहानी (पुत्री अनिल कुमार) और करीब 10 वर्षीय सोहिल (पुत्र मोहम्मद रिजाक) भी लापता हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चारों बच्चों को अपने निजी स्वार्थ के लिए अवैध रूप से कहीं छिपाकर रखा हुआ है।
थाना जमालपुर की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एएसआई अनिल ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि बच्चे खुद ही घर से बैग में कपड़े पैक करके लेकर गए है। एक आटो में भी बैठते वह सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे है। बच्चों को ढूंढने में पुलिस टीम लगी हुई है।
