ऊना/ सुशील पंडित : शिक्षा भारती वीएड कॉलेज समूर खुर्द के छात्रों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यह जानकारी शिक्षा भारती कालेज के प्रबंधक निदेशक निर्मल ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि वीएड फर्स्ट सेमेस्टर में प्रथम स्थान पर पूजा रानी ने 81 प्रतिशत अंक लेकर तथा दूसरे स्थान पर काजल ने 80 प्रतिशत अंक व तीसरे स्थान पर 79 प्रतिशत अंक लेकर अंकिता ने विद्यालय का नाम रौशन किया है। इसी कड़ी में वीएड थर्ड सेमेस्टर में प्रियंका शर्मा ने 91 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है और अनुराधा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।

इस मौके पर कालेज के प्रबंधक निदेशक निर्मल ठाकुर ने सभी बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी ,साथ ही महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती सरिता ठाकुर व अध्यापकों ने भी बच्चों को महाविद्यालय की तरफ से प्रेरणादायक बधाई दी।
