Himachal Govt
Haryana Govtकृषि एवं किसान कल्याण श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में कैथल में...

कृषि एवं किसान कल्याण श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में कैथल में हुई अहम बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कुल 13 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 9 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने एक महिला के ऑपरेशन में लापरवाही की शिकायत पर जांच के लिए चिकित्सकों का बोर्ड गठित करने तथा निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। वहीं एक बिजली चोरी का फर्जी केस बनाने के मामले में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय सीमा में किया जाए। आमजन की शिकायतों का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी शिकायत को अधिक समय तक लंबित न रखे। बैठक में पुरानी शिकायतों की भी समीक्षा की गई। गांव मूंदड़ी में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी तथा विदेश में रह रहे एक आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी होने की जानकारी पर मंत्री ने पुलिस को गहन जांच के निर्देश दिए।

कैथल के सेक्टर-19 में ग्रीन बेल्ट व पार्क क्षेत्र की सफाई और जलभराव की शिकायत की विस्तृत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, एक अन्य मामले में आर्थिक तंगी के कारण छात्रा को परीक्षा से रोकने और एसएलसी न देने का मामला सामने आया जिस पर मंत्री के आदेशानुसार तथा शिक्षा विभाग के नियमानुसार स्कूल द्वारा बच्चे को अगली कक्षा में दाखिला दिलवाया गया।

नई शिकायतों में बिजली चोरी का फर्जी केस बनाने के आरोप पर कृषि मंत्री ने जांच समिति गठित कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं नहरी खाल पर अवरोध हटाकर पानी की सुचारू व्यवस्था करने संबंधी शिकायत पर मंत्री ने सिंचाई विभाग को धान की कटाई के बाद निशानदेही करवाकर खाल को सुचारू रूप से चालू करवाने के निर्देश दिए।

कंसल अस्पताल में महिला मरीज के ऑपरेशन से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच के लिए मंत्री ने नेगलिजेंस बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए और शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित रखा। इसके अलावा स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट हैंडबॉल खिलाड़ी की ग्रेडेशन सर्टिफिकेट संबंधी समस्या का एक सप्ताह में समाधान करने, हैप्पी कार्ड के लिए पोर्टल खुलने पर आवेदन करवाने तथा हरियाणा परिवार सुरक्षा योजना की सहायता राशि खाते में स्थानांतरित करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्चों से खचाखच भरी St. Joseph Convent School की Mini Bus, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में स्कूल बस चालकों द्वारा लगाता...

Punjab News: दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

10 किलो हेरोइन, पिस्तौल और अवैध मोटरसाइकिल बरामद अमृतसर: देहाती...

अवैध खनन पर ऊना पुलिस की कार्रवाई, चार वाहनों के चालान; 15 हजार रुपये जुर्माना

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

हरोली में रास्ता रोककर बाइक सवार से मारपीट, पांच से अधिक लोगों पर केस

ऊना,सुशील पंडित: भाई जी मोड़ के पास बाइक सवार युवक...

Punjab News: दुकान में आग लगने पर दुकानदार ने बिजली विभाग पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के सिनेमा रोड पर स्थित सोनू गार्मेंट्स...

Jalandhar News: बच्चों से खचाखच भरी St. Joseph Convent School की Mini Bus, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में स्कूल बस चालकों द्वारा लगाता ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना की जा रही है। इसी के...

Punjab News: दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

10 किलो हेरोइन, पिस्तौल और अवैध मोटरसाइकिल बरामद अमृतसर: देहाती पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी मिली है।...

अवैध खनन पर ऊना पुलिस की कार्रवाई, चार वाहनों के चालान; 15 हजार रुपये जुर्माना

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त 2026 को चार वाहनों के...

हरोली में रास्ता रोककर बाइक सवार से मारपीट, पांच से अधिक लोगों पर केस

ऊना,सुशील पंडित: भाई जी मोड़ के पास बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है।...