गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्कूटी को जब्त करने का मामला सामने आया है। मामला बहुत हैरानी जनक है। आपको बता दें स्कूटी चालक के 96 चालान पेंडिंग थे और नियमों की उल्लंघना करने पर उस पर करीब 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।
पुलिस की पकड़ में युवक रॉन्ग साइड पर बिना हेलमेट के स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने प्रवर्तन अभियान के तहत यहां राजीव चौक पर नियमित जांच के दौरान स्कूटर को जब्त किया। इस अभियान के तहत उन वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने काफी समय से लंबित यातायात चालानों का भुगतान नहीं किया है।