Himachal Govt
Nationalतेज रफ्तार Bolero ने Bike को मारी टक्कर, School Principal की मौत

तेज रफ्तार Bolero ने Bike को मारी टक्कर, School Principal की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झारखंडः बाइक और बोलेरो की टक्कर में स्कूल प्रिंसिपल की मौत हो गई। हादसा गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर जुरा के पास बीती रात हुआ। जानकारी अनुसार भरनो प्रखंड के सकरौली स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम कुजूर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रेम कुजूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की तलाश शुरू कर दी।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शिक्षक की मौत से आक्रोशित लोगों ने बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसके बाद लोगों ने रांची-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि बोलेरो में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मृत शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

बोलेरो चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Harpal Cheema ने बिजली विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

जन शिकायतों की अनदेखी पर एक्सईन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक...

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नई कर छूट नीति लागू होने के साथ ही...

अनोखे अंदाज में गोरिल्ला का रूप धारण कर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे पार्षद, देखें वीडियो

शहर के कई मुद्दों को लेकर उठाई आवाज सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में जिला परिषद की बैठक के दौरान जिला...

Harpal Cheema ने बिजली विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी...

जन शिकायतों की अनदेखी पर एक्सईन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक एक्सईन को विभागीय जांच में सामने आए गंभीर मामलों के...