Girl in a jacket
HomeBreaking Newsफूट-फूटकर रोईं साक्षी मलिक, किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, देखें वीडियो

फूट-फूटकर रोईं साक्षी मलिक, किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ को आज अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महा संघ का नया अध्यक्ष बनाया गया है। संजय सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब एक बार फिर से पहलवानों में नाराजगी दिख रही है। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साक्षी मलिक काफी भावुक भी हो गई थी।

साक्षी मलिक ने कहा कि उन्होंने करीब 40 दिन तक बृजभूषण सिंह शरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था लेकिन अब अगर उनकी ही करीबी भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनता है तो मैं कुश्ती छोड़ने जा रही हूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी मलिक ने कहा कि हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी लेकिन हमारी मांग पूरी नहीं हुई। अगर भारतीय महिला कुश्ती महासंघ की अध्यक्ष कोई महिला होगी तो किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। आज तक कुश्ती फेडरेशन में एक भी महिला को पद नहीं मिला है। हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी और हम पहले भी पूरी ताकत से लड़े थे और आगे भी लड़ते रहेंगे। इसके लिए युवा पहलवानों को भी आगे आना होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -