.
Nationalगेस्ट हाउस में साधु की जमकर की छित्तर परेड, विधवा-निसंतान से शारीरिक...

गेस्ट हाउस में साधु की जमकर की छित्तर परेड, विधवा-निसंतान से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः धर्म की नगरी वृंदावन में साधु हिम्मत गिरी को लोगों ने गेस्ट हाउस में काबू किया और उसकी जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने साधु को लाठी-डंडों से पीटा और उसके बाद कमरे से खींचकर साधु को बाहर ले गईं, वहां लात-घूसों से पीटा। महिलाओं का कहना है कि बाबा विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाता था। भोपाल निवासी एक साध्वी और उसकी सहयोगी महिलाओं ने मिलकर एक कथित साधु से मारपीट की है। साध्वी का आरोप है कि कथित साधु ने न सिर्फ उसके बल्कि अन्य महिलाओं के साथ भी दुराचार किया है। जब इसी इरादे से वह वृंदावन तक आया तो महिलाओं ने घेरकर उसकी मारपीट की।

आरोप है कि बाबा ने करीब 100 महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। फिर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। बदनामी के डर से कई महिलाएं शिकायत नहीं कर पाईं। भोपाल के बागसेवनिया निवासी साध्वी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष उनकी पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी कथित साधु से गांधी नगर सेक्टर 4 चित्तौड़गढ़ में एक आश्रम में हुई थी। साध्वी का आरोप है कि कथित साधु ने उनके साथ संबंध बनाए और मारपीट की। पीड़िता साध्वी का आरोप है कि यहां वह अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध बनाता रहा। जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत चित्तौड़गढ़ कोतवाली में भी की। जिसमें बाद में पुलिस ने राजीनामा करा दिया।

पीड़िता के मुताबिक इसके बावजूद साधु आश्रम पर आकर उनके साथ मारपीट करता रहा और उनका फोन भी तोड़ दिया। कुछ दिन बाद वह आश्रम छोड़कर चला गया। पीड़िता का कहना है कि अभी वह और कुछ वृंदावन आईं तो यही कथित साधु उनका पीछा करते हुए यहां आ गया। महिला ने बताया कि साधु संबंध बनाने के साथ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लेता था। इसके बाद इन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। बदनामी के डर से कई महिलाएं उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर पाती थीं।

जब उसकी हरकतें बढ़ने लगीं, तो महिलाओं के साथ मारपीट की शिकायतें भी सामने आने लगीं। साधु तन्य बिहार के एक गेस्ट हाउस में रुका था। यह पता चलते ही रात में महिलाएं गेस्ट हाउस पहुंच गईं और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने साधु को हिरासत में लिया है। महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है। वृंदावन कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह ने बताया- एक महिला ने शिकायत दी है। इसके अनुसार आरोपी राजस्थान का रहने वाला है, जबकि पीड़िता मध्यप्रदेश की है। घटना राजस्थान में होने की बात कही गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए उसे वृंदावन बुलाया गया था। महिला की शिकायत और मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज...

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में NSNIS में साइकिलिंग कोच पर FIR दर्ज, लगा POCSO एक्ट, देखें वीडियो

पटियाला: पटियाला स्थित NSNIS (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ...

Punjab News: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे Couple का हाईवोल्टेज ड्रामा, मारा थप्पड़, देखें वीडियो

लुधियानाः लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे...

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में आग लग गई। मिली जानकारी के...

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में NSNIS में साइकिलिंग कोच पर FIR दर्ज, लगा POCSO एक्ट, देखें वीडियो

पटियाला: पटियाला स्थित NSNIS (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) में साइकिलिंग कोच Maxat Ayezbayev के खिलाफ नाबालिग खिलाड़ी...

Punjab News: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे Couple का हाईवोल्टेज ड्रामा, मारा थप्पड़, देखें वीडियो

लुधियानाः लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, मानवाधिकार संगठन...