Girl in a jacket
HomeHimachalअग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता के आधार पर दो श्रेणियों...

अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता के आधार पर दो श्रेणियों के लिए अलग-अलग करने होंगे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बी एस भंडारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी डाॅट एनआसी डाॅट इन पर 10 अप्रैल, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
कर्नल बी एस भंडारी ने बताया कि इस भर्ती में अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा और श्रेणियों की प्राथमिकता अभ्यर्थी को आवदेन प्रक्रिया के दौरान ही भरनी होगी। भर्ती रैली पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थी से अंतिम विकल्प भी पूछा जाएगा। उन्होंने जिला ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के अभ्यर्थियों से निर्धारित समय अवधि के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -