Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjabi Industry में शोक की लहर, Music Director का हुआ निधन

Punjabi Industry में शोक की लहर, Music Director का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली: पंजाब के संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का आज निधन हो गया। उन्होंने मोहाली में अंतिम सांस ली। वह 74 साल के थे और कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे, जिसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई से चल रहा था। चरणजीत आहूजा ने जीवन में अपनी संगीत रचनाओं के जरिए कई कलाकारों को प्रसिद्धि की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उनके इस असामयिक निधन पर गायक सुरजीत खान, सतविंदर बुग्गा, गुर किरपाल सूरापुरी, सूफी बलबीर, जैली, आर. दीप रमन, भुपिंदर बब्बल, बिल सिंह और अन्य कई कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। चरणजीत आहूजा को “पंजाबी संगीत का शिल्पकार” कहा जाता है। वह पंजाबी संगीत जगत के एक स्तंभ माने जाते हैं। उनकी बनाई धुनें आज भी लोकगीतों, शादी-ब्याह और सांस्कृतिक आयोजनों में गूंजती हैं।

उनकी धुनों ने 1980 और 1990 के दशक में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाई। सुरजीत बिंदराखिया, कुलदीप माणक, गुरदास मान, चमकीला, गुरकिरपाल सूरापुरी, सतविंदर बुग्गा समेत कई लोकगायकों को आहूजा की धुनों से नाम मिला।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -