Girl in a jacket
HomePunjabRaikotपंजाब : रेहड़ी पर बर्गर खाने के दौरान हमलावरों ने तेजधार हथियार...

पंजाब : रेहड़ी पर बर्गर खाने के दौरान हमलावरों ने तेजधार हथियार से किया हमला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा: बदमाशों द्वारा एक युवक पर तेजधार हथियारों से वार करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार अजीत रोड पर 4-5 बदमाशों से गुंडागर्दी करते हुए एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घायल युवक को आस-पास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल युवक की पहचान नवजोत सिंह निवासी चक्क फतेह सिंह वाला के तौर पर हुई है।

सरकारी अस्पताल में दाखिल नवजोत सिंह ने बताया कि वो चक्क फतेह सिंह वाला का रहने वाला है, मंगलवार को अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ टैटू बनवाने के लिए बठिंडा के अजीत रोड पर आया था। टैटू बनवाने के बाद वो दोनों बाहर रेहड़ी पर बर्गर खाने लग गए।

इस दौरान 4-5 युवक आए जिन्होंने आते ही उस पर हमला बोल दिया और उसे गंभीर घायल करने के बाद फरार हो गए। नवजोत के साथी कुलदीप ने बताया कि हमलावरों ने सिर्फ नवजोत पर ही हमला किया, उसे कुछ नहीं कहा। उसने हमले का कारण रंजिश बताई है। उधर थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई अमृतपाल सिंह ने बताया कि युवक के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -