लुधियानाः फिरोजपुर की साइड पर बने फ्लाई ओवर पर आज सुबह तड़के एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक डिवाइडर से टकरा गया जिसके कारण टायर फट गया और ट्रक डिवाइडर से टकरा गया जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस हादसे में ड्राइवर घायल बताया जा रहा है।
यहां यह भी बता दें कि ट्रक लुधियाना से मोगे की ओर जा रहा था। हालांकि, मौके पर पहुंचे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी।
