मोहालीः पंजाबी गायक और अदाकार सिप्पी गिल पर साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति के साथ मारपीट करने ले आरोप लगे है। मिली जानकारी के अनुसार किसी पुरानी रंजिश के मामले में सिप्पी ने साथियों के साथ मोहाली की होमलैंड सोसायटी में शख्स घेरकर बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद सिप्पी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

सिप्पी गिल के खिलाफ कमलजीत सिंह शेरगिल ने केस दर्ज करवाया है। शेरगिल ने आरोप लगाए कि सिप्पी गिल और उसके साथियों ने मुझे रास्ते में घेरा और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संदीप सिंह गिल उर्फ सिप्पी गिल के साथ इस केस में हनी सेखों और हनी खान का भी नाम शामिल है। 5-6 आरोपी अज्ञात भी केस में शामिल किए गए हैं। यह केस IPC की धारा 323, 341, 148 और आर्म्स एक्ट के तहत हुआ है।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक सिप्पी गिल और शिकायतकर्ता कमल शेरगिल की पुरानी जान पहचान है। कुछ समय पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हो गया था। तब से दोनों में आपसी रंजिश चली आ रही है। पीड़ित का कहना है कि उसने भाग कर बड़ी मुश्किल से जान बचाई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से औपचारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। बता दें कि इससे पहले सिप्पी ने जान से मारने की धमकियों की शिकायत लुधियाना पुलिस कमिश्नर की दी थी। इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा को बढ़ाने की मांग भी रख थी। वहीं सिप्पी पर भड़काऊ गीत रिलीज करने पर भी केस दर्ज हो चुके है।
