जलालाबाद : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही मामला जलालाबाद से सामने आया है। नए साल की रात जलालाबाद में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया।
चोर 2 दुकानों से नोटों के हार और एक दुकान से नकदी चुरा कर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक बीती रात जलालाबाद के स्थानीय इंदिरा मार्केट में चोरों ने 3 मनियारी की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने उस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जब चौकीदार छुट्टी पर थे। एक दुकान से नकदी चोरी हुई है। जलालाबाद सब डिविजन के डीएसपी एयर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि कोई गार्ड नहीं था और चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है और वे इसकी गहनता से जांच कर रहे है।
