Girl in a jacket
HomePunjabFirozpurपंजाबः आवारा जानवर से एक्टिवा सवार टीचर की टक्कर, हुई मौत, देखें...

पंजाबः आवारा जानवर से एक्टिवा सवार टीचर की टक्कर, हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूराः पंजाब में आए दिन आवारा जानवरों के कारण सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला कोटकपूरा से सामने आया है। जहां सड़क पर आवारा जानवर के साथ एक्टिवा सवार टीचर की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में टीचर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिवार ने बताया कि विजयपाल बच्चों के लिए जैतों के बठिंडा रोड पर बर्गर लेने के लिए गए हुए थे।

इस दौरान बाबा चिश्ती वाली गली के पास से अचानक आवारा जानवर लड़ रहे थे। जिसके बाद उक्त जानवर की विजयपाल की एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चढ़दीकलां सेवा सोसायटी के मीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और विजयपाल को जैतों के सिविल अस्तपाल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने विजयपाल को मृत घोषित कर दिया। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -