Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः सीएम भगवंत मान को सुखबीर बादल ने भेजा नोटिस

पंजाबः सीएम भगवंत मान को सुखबीर बादल ने भेजा नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब के सीएम भगवंत मान को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने लीगल नोटिस भेज दिया है। दरअसल, 1-11-2023 को पीएयू लुधियाना में सीएम मान को परकाश सिंह बादल पर गलत टिप्पणी करने के मामले को लेकर सुखबीर बादल ने माफी मांगने के लिए कहा था। इस दौरान उन्होंने सीएम मान को चेतवानी दी थी कि अगर वह इस मामले में माफी नहीं मांगते तो वह जल्द उनको लीगल नोटिस भेजेगे। इसी के तहत आज उन्होंने सीएम मान को लीगल नोटिस भेज दिया है। 

दरअसल, सुखबीर बादल ने आरोप लगाया है कि सीएम मान की तरफ से 2 बातें पर्सनल अटैक थी, यह पूरी तरह से झूठी हैं। हाल ही में सुखबीर बादल ने वीडियो जारी कर कहा था कि सीएम मान ने बीते दिनों एक ड्रामा किया, जिसे डिबेट नाम दिया गया। वहां कर्फ्यू लगा दिया गया। सभी को पता था कि ये ड्रामा है, इसीलिए सभी पार्टियों ने उसका बायकॉट किया। सीएम मान का मकसद झूठ बोलना था। उसने इसके लिए 30 करोड़ रुपए खर्च किए थे और वे उसे लाइव दिखाना चाहता था। सीएम मान ने इस दौरान सिर्फ अपनी स्पीच दिखानी थी और बाकियों को कट कर देना था।

इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि इस ड्रामे में सीएम मान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस डिबेट पर सीएम मान ने बादल परिवार पर 2 निजी हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि बादल परिवार की जमीन बालासर फॉर्म है। जहां एक नहर निकाली गई, बादल परिवार के खेत के लिए। जारी वीडियो में सुखबीर बादल ने कहा था कि सीएम मान, बता देना चाहता हूं कि देवी लाल पहली बार मुख्यमंत्री 1977 में बने थे। ये जो नहर निकाली गई, इसका काम 1955 में शुरू हुआ था। सुखबीर बादल ने कहा था कि जब भाखड़ा नहर बनाई थी, तब पंजाब हरियाणा अलग नहीं थे और जॉइंट पंजाब था। भाखड़ा नहर से इलाकों में पानी पहुंचाने तक पंजुआना ब्रांच निकाली गई।

जिसमें से ये बालासर ब्रांच निकली थी। इंतकाल की कॉपी दिखाते हुए सुखबीर ने कहा कि 12 मार्च 1964 में ये ब्रांच निकाली गई और देवी लाल सीएम 1977 में बने थे। अब अगर सीएम मान कहेंगे कि बालासर जमीन भी देवी लाल ने दी होगी, लेकिन कहना चाहता हूं कि ये जमीन बादल साहिब के नानका परिवार से मिली थी। इस दौरान सुखबीर बादल ने SYL के बदले गुरुग्राम में होटल लेने की बात का भी खंडन किया था। उन्होंने कहा कि SYL नहर का काम ज्ञानी जैल सिंह के समय 1976 में शुरू हुआ था। वहीं, 1989 में उन्होंने हरियाणा की इंडस्ट्रियल पॉलिसी स्कीम के अनाउंस होने पर होटल बनाने के लिए अप्लाई किया था। इसके लिए उन्होंने 1989 का अलॉटमेंट लैटर भी दिखाया। वहीं, सुखबीर ने कहा कि इस अलॉटमेंट के 7 साल पहले 1982 में प्रकाश सिंह बादल की तरफ से कपूरी मोर्चा शुरू किया गया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -