Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाब : वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौ'त,...

पंजाब : वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : शिवपुरी चौक स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक और उसका साथी अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर तेज रफ्तार से रेस लगा रहे थे, इसी के चलते यह दुर्घटना हुई है।

हादसे का पता चलते ही कुछ दूरी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गया और उसने अपनी पगड़ी खोलकर शव को ढका और यातायात सुचारू किया। मौके पर पहुंचे बस्ती जोधेवाल थाने के एक कर्मचारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -