Himachalपंजाब : IG के नाम पर लाखों रुपए की रिश्वत मांगने के...

पंजाब : IG के नाम पर लाखों रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर : आईजी के नाम पर 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। साढ़े तीन साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में शिकायतकर्ता को डरा धमका कर तत्कालीन आईजी फरीदकोट प्रदीप कुमार यादव के नाम पर 50 लाख रुपये रिश्वत मांगने व 20 लाख की वसूली करने के मामले में नामजद आरोपियों में सब इंस्पेक्टर खेमचंद पराशर ने वीरवार को फिरोजपुर स्थित थाना विजीलेंस ब्यूरो में आत्मसमर्पण कर दिया। इसी केस में एक अन्य आरोपी महंत मलकीत सिंह ने एक दिन पहले बुधवार को फरीदकोट अदालत में आत्मसमर्पण किया था जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश सुनाया गया था।

विजीलेंस ब्यूरो इस मामले में तत्कालीन डीएसपी फरीदकोट सुशील कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और अब दो आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद केस में नामजद 5 आरोपियों में से 2 आरोपियों तत्कालीन एसपी फरीदकोट गगनेश कुमार व जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार की तलाश जारी है। जानना जरूरी है कि बाबा दयाल दास हत्याकांड में घटना के समय ही मोगा के गांव कपूरे के रहने वाले संत जरनैल दास को बतौर मुख्य आरोपी नामजद किया गया था जिसे पुलिस ने जांच के आधार क्लीन चिट दे दी थी। शिकायतकर्ता बाबा गगन दास के पैरवी करने पर आईजी फरीदकोट रहे प्रदीप कुमार यादव ने एसपी गगनेश कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई, जिसमें डीएसपी सुशील कुमार व एसआई खेमचंद पराशर को भी शामिल किया गया।

तीनों अधिकारियों ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी जनरैल दास को दोबारा केस में नामजद करवाने के लिए शिकायतकर्ता गगन दास से आईजी के नाम 50 लाख की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी और डरा धमकाकर 20 लाख की वसूली भी कर गए। रिश्वत के लेनदेन में गौशाला सिखांवाला के प्रमुख महंत मलकीत दास व फरीदकोट के जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार ने भी भूमिका निभाई। रिश्वत लेकर जब जनरैल दास पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गगन दास ने डीजीपी पंजाब से शिकायत कर दी जिन्होंने डीआईजी फिरोजपुर की निगरानी में एसआईटी से जांच करवाई और आरोपों की पुष्टि होने पर तीनों पुलिस अधिकारियों व उनके दोनों सहयोगियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज हुआ जिसकी जांच अब विजीलेंस ब्यूरो कर रहा है। इस मामले में एसपी गणेश अभी भी गिरफ्त से बाहर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...