Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः जल्द शुरू होगी श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर यात्रा, पानी के स्तर...

पंजाबः जल्द शुरू होगी श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर यात्रा, पानी के स्तर में आई कमी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः पंजाब में पिछले साल के मुकाबले इस साल सबसे अधिक बारिश हुई। वहीं, कुछ जिलों में नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी। जिसके वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। वहीं, अब श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के आस-पास जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। पिछले एक घंटे में जल प्रवाह दस हजार क्यूसेक कम हुआ है।

डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जलस्तर पूरी तरह के कम होते ही सड़क मार्ग को फिर से बहाल कर दिया जाएगा और श्री करतारपुर साहिब की यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। ज्ञात रहे कि रावी दरिया में जलस्तर बढ़ने के कारण श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को वीरवार को तीन दिनों के लिए अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था।

पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब रावी दरिया के पार है। हालांकि डीसी ने कहा है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने जिले के लोगों से दरिया के पास न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -