Girl in a jacket
HomeHealthपंजाब : अमृतपाल को लेकर अब फगवाड़ा में सर्च अभियान जारी

पंजाब : अमृतपाल को लेकर अब फगवाड़ा में सर्च अभियान जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा: अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात सफेद रंग की इनोवा कार का पीछा करने दौरान पुलिस ने होशियारपुर- फगवाड़ा रोड सील किया था। इस मुहिम को लेकर 4 जिलों की पुलिस 700 कर्मी तैनात किए गए। जिसमें नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर की पुलिस तैनात की गई। वहीं अब सूचना मिली है कि फगवाड़ा में पुलिसकर्मियों द्वारा घरों की चेकिंग की जा रही है। इनोवा कार में सवार 4 युवकों की तलाश में अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि देर रात मरनाईया गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने बताया कि होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर पुलिस द्वारा के फगवाड़ा की तरफ से आ रही सफेद रंग की इनोवा गाड़ी को जब रुकने के लिए इशारा किया गया तो गाड़ी में सवार लोगो ने गाड़ी बाईपास के नजदीक लगते गांव मरनाईया की तरफ घुमा ली थी। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स इनोवा कार का पीछा करते-करते गांव मरनाईया पहुंची। पुलिस ने सफेद रंग की इनोवा कार तो बरामद कर ली है लेकिन युवकों की तलाश अभी भी जारी है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -