Girl in a jacket
HomeMohaliपंजाब : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-गणतंत्र दिवस के पहले पाक की साजिश...

पंजाब : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-गणतंत्र दिवस के पहले पाक की साजिश नाकाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर :  राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस से पूर्व पाकिस्तान की नापाक साजिश बीएसएफ ने समय रहते पकड़ ली है। फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में रात के दौरान एक ड्रोन गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ जवानों द्वारा एक विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में एक खेत अंदर गिराए गए एके-47 असॉल्ट राइफल- 01 नंबर, मैगजीन एके-47- 02 नग, लाइव राउंड (7.62 मिमी) – 40 नग,  40 हजार रुपए की भारतीय करेंसी बरामद की है।

पाकिस्तान की ओर से भेजी गई करेंसी व हथियार का क्या मकसद है इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा शुरू कर दी गई है। बीएसएफ जवानों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। सीमावर्ती आबादी की सहायता से लगभग 6 बजे क्षेत्र की तलाशी एक संदिग्ध दिखने वाली वस्तु पर केंद्रित हुई। एक बड़ा पैकेट जिसे सावधानी पूर्वक सफेद रंग की बोरी रेत की थैली में लपेटा गया था। जिसमे ये सामान बरामद हुआ है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -