.
Himachalपंजाब के Thar चालक का पुलिस ने काटा 27,500 का चालान, देखें...

पंजाब के Thar चालक का पुलिस ने काटा 27,500 का चालान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनाली: पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में नशे की हालत में वाहन चलाना पंजाब के एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। थार गाड़ी चला रहे लुधियाना निवासी सरनजोत सिंह को पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने पर 25,000 रुपये और लापरवाही से वाहन चलाने पर 2,500 रुपये का चालान काटा। कुल मिलाकर पर्यटक को 27,500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार जब कुल्लू कंट्रोल रूम से मनाली पुलिस को सूचना मिली कि सोलांग वैली में सड़क दुर्घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पलचान स्कूल के पास पीबी-10-जेडब्ल्यू-8477 (थार) और डीएल-10-सीयू-2847 (जीप कंपास) के बीच टक्कर हो गई थी।

थार गाड़ी सोलंगनाला से मनाली आ रही थी जबकि जीप कंपास मनाली से सोलंगनाला की ओर जा रही थी। सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण थार गाड़ी स्किड होकर जीप से टकरा गई। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई और दोनों वाहन चालकों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।

लेकिन जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि थार गाड़ी चालक सरनजोत सिंह नशे में था। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 27,500 रुपये का चालान काटा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25,000 रुपये का चालान नशे में गाड़ी चलाने पर और 2,500 रुपये का चालान लापरवाही से वाहन चलाने पर किया गया है। पुलिस ने पर्यटकों को सतर्क रहने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...