Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाब: अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने को लेकर पुलिस कमिश्नर का आया...

पंजाब: अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने को लेकर पुलिस कमिश्नर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः अमृतपाल सिंह के श्री अकाल तख्त साहिब में सरेंडर का मामला काफी गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर नौनिहाल श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंन कहा कि अगर अमृतपाल सिंह सरेंडर करना चाहता है तो पंजाब पुलिस यकीन दिलवाती है कि कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिशनर ने कहा कि पुलिस अन्य राज्यों में अमृतपाल की तालाश में है। 

वहीं शहर में बढ़ाई गई सिक्योरिटी को लेकर पुलिस कमिशनर ने कहा कि ट्रैफिक का अभियान चल रहा है, जो कि पिछले सप्ताह से जारी है। इसलिए लोगोंं को सिक्योरिटी बढ़ाने का लग रहा है। अगर आप शहर में देखोंगे तो सभी जगह पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस कमिशनर ने कहा कि छुट्टियों का दौर चल रहा है और दरबार में संगत बढ़नी शुरू हो जाती है। जिसके तहत सिक्योरिटी बढाई गई है। वहीं दूसरी ओर अमृतपाल को लेकर शहर में पंजाब पुलिस ने वाटेंड के पोस्टर जारी कर दिए है।

जिसमें पुलिस के नंबर जारी किए गए है। जारी हुए नंबर के अनुसार कंट्रोल रूम, जिला अमृतसर ग्रामीण (97800-03387), सीनियर सुपरिटेंडेंट, अमृतसर ग्रामीण (0183-2584369), डीएसपी अजनाला (98153-42021), एसएचओ अजनाला (90564-43326, 01858-220049) पर सूचित कर सकते है। वहीं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -