Girl in a jacket
HomePunjabRupnagarपंजाब: 3 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब: 3 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटाला : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। वहीं आरोपियों द्वारा पुलिस पर गोली चलाने की बात भी सामने आई है। जानकारी देते हुए डीएसपी सरवनजीत सिंह ने बताया की 28 दिसंबर को थाना किला लाल सिंह की पुलिस गांव भागोवाल के श्मशान घाट कलानौर रोड के पास मौजूद थी। जहां पुलिस ने एक मोटरसाइकल को अपनी ओर आते देखा। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोटरसाइकल को रोकने की कोशिश की। लेकिन मोटरसाइकल पर सवार व्यक्तियों ने मोटरसाइकल को एकदम वापस मोड़ने की कोशिश की। लेकिन बाइक को वापस मुड़ते हुए अचानक मोटरसाइकल फिसल गई।

पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को काबू कर लिया। जिसकी पहचान सुरजीत सिंह उर्फ ​​​​सीता निवासी गांव दलम के तौर पर हुई है। लेकिन उसका दूसरा साथी बाइक चालक पुलिस पर गोली चलाते हुए फरार हो गया। उधर पुलिस ने जवाबी फायरिंग भी की, लेकिन चालक फरार होने में सफल हो गया। फरार आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी गांव नंगल के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए सुरजीत सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 3 किलो हेरोइन बरामद की है और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 307, 353, 186 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना किला लाल सिंह में मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -