Girl in a jacket
HomePunjab News: दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरे दीवार फांद घर में घुसे, महिला ने...

Punjab News: दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरे दीवार फांद घर में घुसे, महिला ने डटकर किया मुकाबला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घटना के समय बच्चों के साथ घर में अकेली थी महिला

अमृतसरः वेरका के स्टार एवेन्यू इलाके में तीन नकाबपोश लुटेरों की ओर से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई, लेकिन वह नामाक रहे। तीनों नकाबपोश लुटेरे घर की दीवार फांद घर में घुसे, पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि घर में महिला दो छोटे बच्चे के साथ अकेली थी। महिला ने बताया कि जब उन्हें लुटेरों की भनक लगी तो तुरंत उसने घर का कमरा बंद करके अपनी जान बचाई। लुटेरों ने दरवाजा तोड़ वारदात को अंजाम देने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते दरवाजा बंद रखा। इसके बाद शौर मचाने पर लुटेरे वहां से भाग गए। वहीं घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस भी जांच में जुट गई है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि जब उसने वेरके थाने के पुलिस अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बताया जा रहा है यह मकान सुनार जगजीत ज्वेलर का है। घटना के समय जगजीत अपनी दुकान पर मौजूद थे।

इस मौके पर वेरका थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल शाम वेरका के स्टार एवेन्यू इलाके में तीन युवक एक घर में घुस आए और महिला से लूटपाट करने की कोशिश की। महिला घर में अकेली थी और बच्चों के साथ महिला ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -