Himachal Govt
Breaking NewsPunjab News: दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरे दीवार फांद घर में घुसे, महिला ने...

Punjab News: दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरे दीवार फांद घर में घुसे, महिला ने डटकर किया मुकाबला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घटना के समय बच्चों के साथ घर में अकेली थी महिला

अमृतसरः वेरका के स्टार एवेन्यू इलाके में तीन नकाबपोश लुटेरों की ओर से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई, लेकिन वह नामाक रहे। तीनों नकाबपोश लुटेरे घर की दीवार फांद घर में घुसे, पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि घर में महिला दो छोटे बच्चे के साथ अकेली थी। महिला ने बताया कि जब उन्हें लुटेरों की भनक लगी तो तुरंत उसने घर का कमरा बंद करके अपनी जान बचाई। लुटेरों ने दरवाजा तोड़ वारदात को अंजाम देने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते दरवाजा बंद रखा। इसके बाद शौर मचाने पर लुटेरे वहां से भाग गए। वहीं घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस भी जांच में जुट गई है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि जब उसने वेरके थाने के पुलिस अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बताया जा रहा है यह मकान सुनार जगजीत ज्वेलर का है। घटना के समय जगजीत अपनी दुकान पर मौजूद थे। इस मौके पर वेरका थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल शाम वेरका के स्टार एवेन्यू इलाके में तीन युवक एक घर में घुस आए और महिला से लूटपाट करने की कोशिश की। महिला घर में अकेली थी और बच्चों के साथ महिला ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...