जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर चलती कार को आचानक आग लग गई। चंद ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार जल पूरी तरह राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार मालिक आदमपुर के गांव तलवंडी रईया के रहने वाले मलकीत सिंह के पिता जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल है।
View this post on Instagram
वह अपनी परिवार के साथ पिता को मिलने के लिए अस्पताल जा रहे थे कि जब वह जालंधर अमृतसर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पहुंचे तो उनकी कार को आग लग गई। जिसका पता उन्हें पास निकल रहे लोगों ने दिया। कार में आग को देख पूरा परिवार कार से बाहर निकला और लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग भड़क उठी, जिसकी सूचना लोगों ने संबंधित थाने और फायर ब्रिगेड की टीम को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पीसीआर, सड़क सुरक्षा फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल कर राख हो चुकी थी। थाना 8 के जाँच अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कार को आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि कार सवार चालक के पिता अस्पताल में भर्ती थे। जिसे मिलने के लिए परिवार जा रहा था तो कार को अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
